सैफनी (रामपुर)। गांव दिविया नगला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति रद्द किए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने विरोध में नारेबाजी की और जयंती मनाने से इन्कार कर दिया। बाद में सीओ देवकीनंदन और एसडीएम आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और कुछ रास्तों पर यात्रा की अनुमति देकर मामला शांत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को प्रशासन से अनुमति ले ली थी और झांकियों, बैंड-बाजा, डीजे व भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन कार्यक्रम से दो दिन पहले अचानक अनुमति रद्द कर दी गई। इससे आहत होकर सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को एकजुट हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद अधिकारी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद कुछ रास्तों पर शोभायात्रा की अनुमति दे दी। पुलिस प्रशासन की देख रेख में शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि टाइपिंग त्रुटि के कारण ऐसा हुआ था, जिसे बाद में सही कर लिया गया। इस दौरान उमेश सिंह, जितेंद्र, मोनू, आकाश, अर्जुन, विवेक, छत्रपाल, सौरभ, विकास, सुमित गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।