फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचीं राखी सावंत भीड़ ने फेंकीं कुर्सियां

Mon, 13 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में रविवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राखी सावंत के नहीं आने पर सभा स्‍थल पर भीड़ ने फेंकी कुर्सियां। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

दिन भर के इंतजार के बाद फिल्म स्टार राखी सावंत नहीं पहुंची, जिस पर लोगों का सब्र टूट गया। गुस्साए लोगों ने कुर्सियां फेंक दी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान मंच बनाने को लेकर भी रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी और पुलिस प्रशासनिक अफसरों से झड़प हो गई। प्रत्याशी ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में आकर अनुमति न देने का आरोप लगाया है।

मिलक सुरक्षित सीट से रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ ही फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को आना था। राखी सावंत के आने की खबर पर भीड़ सुबह से ही मैदान में पहुंच गई। मगर दिन भर के इंतजार के बाद शाम तक न तो राखी सावंत पहुंची और न ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष। राखी सावंत के न पहुंचने से नाराज लोगों ने यहां पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी, जिसको लेकर हंगामा भी हो गया।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगमा होता रहा। दरअसल कसबे में एक ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था तो दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम था। दोनों के हेलीकाप्टर उतारने के लिए एक ही मैदान पर जनसभा का आयोजन करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का ही शाहबाद में कार्यक्रम लगा होने के कारण सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताते हुए शनिवार की रात हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति निरस्त कर दी। अनुमति निरस्त होने के बाद भी पार्टी प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने रविवार सुबह सभा स्थल पर पहुंचकर जब मंच बनाना शुरू किया  तो पुलिस ने काम रुकवा दिया। इसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ते ही सीओ मिलक ओपी आर्य भी मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आला अधिकारियों से बात कर पार्टी प्रत्याशी को सभा करने की अनुमति प्रदान करते हुए अवगत कराया कि प्रशासन को उनके कार्यक्रम से कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद रिपब्लिकन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंच बनाकर जनसभा का आयोजन किया गया। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम देर से समाप्त होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष और राखी सावंत शाहबाद नहीं आ सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें