फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी समाधि के निकट किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि के निकट धरना दिया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि जहरीली शराब पीने के कारण सैकड़ों ग़रीब लोगों ने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश माफिया के गिरफ्त में है, सूबे के कई जनपद में जहरीली शराब से मौत हुई हैं। इसके बाद भी शराब माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन जनपदों से जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत होने की खबरें आती हैं लेकिन, इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे जनता परेशान है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां,शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, अभिनव देव गुप्ता,ज्ञान प्रकाश गुप्ता, दामोदर सिंह,रामगोपाल सैनी,हाजी नादिश खां,लालता प्रसाद गंगवार, रईस अहमद,हसीब खां,अदनान खां,आमिर कुरैशी,कल्लू प्रधान,सचिन त्रिवेदी, ताबिश खां, शकील मंसूरी,जीशान बंटी,दिव्यांश सिंघल, अंकुश अग्रवाल,इमरोज मंसूरी,अकरम सुल्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें