रामपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर महंगाई काबू में करने और डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को कम करने की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रसोई गैस पर सब्सिडी के नाम पर सरकार लूट रही है। आवश्यक वस्तुओं की रोज बढ़ती कीमतों से जनता में हाहाकार है। इस मौके पर एकलव्य वाल्मीकि, परविंदर सिंह, अदनान खां, अशोक शर्मा, बलजिंदर सिंह, आमिर मियां, शेजी राहुल, दिव्यांश सिंघल, हनी सिंह, विनय चौधरी, यासिर शाह, समीर खान, सुमित चौहान, जॉनी बाबा आदि मौजूद रहे।