फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी नहीं ठप रखा हाईवे चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। छह माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रहे करीब पौने दो सौ कर्मियों ने शनिवार को भी काम ठप रखा। कर्मियों ने प्लांट का मेन गेट बंद कर कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और विरोध प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

पिछले करीब पांच साल से रामपुर-काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रही सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा छह माह से चौड़ीकरण का कार्य कर रहे कंपनी के करीब पौने दो सौ कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिस पर इन कर्मियों ने शुक्रवार सुबह काम बंद कर हड़ताल कर दी थी। शनिवार को भी सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे व कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि वह बाहर से आकर कंपनी में काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा छह माह से वेतन का भुगतान न किए जाने से वह अपने घर परिवार को रुपये नहीं भेज पाए हैं। जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट आ गया है। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से दोपहर करीब बाहर बजे प्रोजक्ट मैनेजर पार्थो सासमल ने वार्ता की और बताया कि कंपनी के चार कर्मचारियों के एक माह का वेतन उनके खाते में डाल दिया गया है। जल्दी ही अन्य सभी कर्मचारियों का वेतन भी उनके खाते में डाल दिया जाएगा। सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में सहयोग करें लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने दो टूक कह दिया कि जब तक सभी कर्मचारियों के छह माह का वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें