फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को 7575 लोगों ने लगावाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/बिलासपुर। शनिवार को जिले में 35 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 7575 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए टीकाकरण में 18 से 44 साल आयु वाले 4914 लोगों ने पहली और 143 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वालों में 1333 लोगों ने पहली और 428 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 600 लोगों ने पहली और 157 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सीएचसी, पुरानी सीएचसी, बेगमाबाद, सिरसखेड़ा, चौकोनी, भूकापुर, पीपलसाना, देवीपुरा, मुुबारकपुर, पिपलिया महतो, डंडिया, केमरी, नगरपालिका परिषद समेत 15 स्थानों पर कैंपों का आयोजन सुबह नौ बजे शुरु हुआ। डा. दीपक कुमार के अनुसार सभी को 15 सौ का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष में सभी केंद्रों पर 1967 लोगों के टीके लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें