फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। बिजलीघर पर लगने के लिए आई नई इनकमिंग मशीन बिना लगाए वापस भेजने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा किया। भड़के ग्रामीणों ने मशीन लेने आए ट्रैक्टर ट्रॉली और मजदूरों को भी भगा दिया। असंतुष्ट ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर विभाग के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले काफी दिनों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली आने जाने का कोई शेडयूल नहीं है। रात को बिजली नहीं मिलने से लोग जागने को मजबूर हैं, वहीं दिन में भी बिजली की आवाजाही से लोग गर्मी में बिलबिला रहे है। पिछले दिनों ईद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर भी लोग बिजली को तरसते रहे। विभाग के अवर अभियंता विकास संतोषी ने भी बताया था कि बिजलीघर की इनकमिंग मशीन खराब होने से क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाले फीडर काम नहीं कर रहे है।
विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को रामपुर से नई इनकमिंग मशीन मंगाई गई थी । इस बीच एक सप्ताह गुजरने के बाद भी विभाग पुरानी इनकमिंग मशीन से ही काम चलता रहा और नई इनकमिंग मशीन को हाथ भी नहीं लगाया गया। बल्कि शनिवार को विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली मंगाकर इनकमिंग मशीन को लादकर रामपुर भेजा जाने लगा। सूचना पर क्षेत्र के इमरता ,लौहर्रा ,मेवला फार्म ,खांडीखेड़ा ,अकबराबाद ,चौखंडी ,दढ़ियाल ,लोदीपुर नायक ,रामपुर धम्मन आदि दर्जनों गांव के ग्रामीण बिजलीघर पहुंच गए । इनकमिंग मशीन ट्रॉली में भरते देख ग्रामीण भड़क गए और वहां मौजूद कर्मियों को खरी खोटी सुनाई । ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और ट्रैक्टर ट्रॉली और मजदूरों को भगा दिया । ग्रामीणों ने अवर अभियंता विकास संतोषी से भी फोन पर बात की । बाद में ग्रामीण बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए ।वहीं अवर अभियंता विकास संतोषी का कहना है कि पिछले दिनों त्योहार को देखते हुए इमरजेंसी के लिए नई इनकमिंग मशीन मंगाई गयी थी । जिसे वापस भेजा जा रहा था । अब पुरानी मशीन सही काम कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें