फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा

Thu, 28 Jun 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बैंक में आधार कार्ड बना रहे युवक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। इस संबंध में आवेदकों ने बैंक के शाखा प्रबंधक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शाखा प्रबंधक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

नगर स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य भी होता है। नगर निवासी युवक बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य करता है। बुधवार को वार्ड छह के निवासी खलील अहमद व नजीर अहमद अपने परिवार सहित बैंक पहुंचे और युवक से अपना और परिवार के सदस्यों से आधार कार्ड बनाने को कहा। 
विज्ञापन


आरोप है कि आधार कार्ड बना रहे युवक ने सुविधा शुल्क  के रूप में 100 रुपये मांगे।  जिस पर इन लोगों ने अपने वार्ड की सभासद नाहिद जहां को मामले से अवगत कराया। जिस पर सभासद के पति शावेज खां अन्य वार्ड सभासदों  जमील अहमद , अकील अहमद के साथ बैंक पहुंच गए और और आधार कार्ड बना रहे युवक को जमकर फटकार लगाई, जिससे बैंक में हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


बाद में सभासद के पति शावेज खां ने युवक की शिकायत शाखा प्रबंधक से की है। शाखा प्रबंधक यूसुफ खां ने बताया कि बैंक में आधार कार्ड बना रहे युवक की शिकायत आई है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें