फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन को गुमराह कर व्यापारियों की दुकानें जबरन तोड़ने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईवे किनारे स्थित दुकानों को तोड़े जाने की बात सामने आते ही व्यापारी लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा अधिकारी प्रशासन को गुमराह कर व्यापारियों की दुकानें तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारी रेलवे स्टेशन के सामने एकत्र हुए। इसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट आ गए। उनका कहना था कि नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी व्यापारी समाज को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये अधिकारी जिला प्रशासन को गुमराह कर व्यापारियों की दुकानें तुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों की दुकानों पर बार-बार निशान लगाकर उन्हें तबाह और बर्बाद करना चाह रहे हैं, जबकि सत्यता यह है कि रियासत काल के मानचित्र को दिखाकर तोड़फोड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। सपा शासनकाल में इन अफसरों ने पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां को गुमराह करने का प्रयास किया था। व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे कायम कर खून खराबा करने का प्रयास किया गया था। रेलवे स्टेशन मेन रोड और आंबेडकर पार्क से सीआरपीएफ रोड व किले की दीवार से जुड़े व्यापारियों को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों की दुकानें न तोड़े जाने की मांग की है। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, राजीव शर्मा, रविन्द्र सिंह टोनी, सतपाल सिंह टीटू, मंजीत सिंह सिम्पल, विजय अग्रवाल, संजय नरूला, प्रमोद अग्रवाल, मुनीश गुप्ता, आकाश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अली खान, नीरज गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें