फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी की छापेमारी करने वालों को बाजार से खदेंड़ेंगे व्यापारी : बनवारीलाल

विज्ञापन
ामपुर में शुक्रवार को डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस पहुंचे उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण् - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि जीएसटी कमिश्नर द्वारा एसआईबी छापों की घोषणा की गई है, लेकिन व्यापार मंडल इसका विरोध करता है। कहा कि यदि किसी भी बाजार में किसी भी व्यापारी के यहां छापेमारी की गई, तो उन्हें बाजारों से खदेड़ दिया जाएगा। उन्होंने एसआईबी छापों का आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जीएसटी, आयकर, टीडीएस रिटर्न देर से जमा करने पर व्यापारियों पर किसी तरह का जुर्माना न लगाया जाए। लॉकडाउन के समय का बिजली बिल पूरी तरह से माफ किया जाना चाहिए। व्यापारियों द्वारा ली गई सीसी लिमिट का ब्याज तीन माह का माफ किया जाए। निकायों की दुकानों का किराया और गृहकर माफ किया जाए। लॉकडाउन में ट्रक और बसों का संचालन नहीं हो सका था। लिहाजा, उनका टैक्स आदि छह माह का माफ होना चाहिए। उन्होंने मंडी स्थलों के भीतर का शुल्क माफ किया जाए, ताकि व्यापारियों की दिक्कतें कम हों। इसके अलावा टोल टैक्स में 50 प्रतिशत तक समाप्त किया जाए। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल आर्य को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया। कपिल आर्य ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, नवीन भाटिया, हरवंश तनेजा, सत्येन्द्र जैन, विनोद कुमार, कपिल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें