फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के पक्ष में न्यूज चैनल के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं 

Thu, 06 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में एक न्यूज चैनल के खिलाफ पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते आजम खां समर्थक महिलाएं। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज चैनल के खिलाफ महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं। उन्होंने शहर में जुलूस निकालकर चैनल के एंकर का पुतला फूंका। महिलाओं का कहना था  कि चैनल बेबुनियाद आरोप लगाकर आजम खां की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। 

पूर्व मंत्री आजम खां के समर्थकों का न्यूज चैनल के खिलाफ आंदोलन जारी है। न्यूज चैनल के खिलाफ सपा से जुड़ी महिलाएं पार्टी दफ्तर पर एकत्र हुईं और  न्यूज चैनल के एंकर का पुतला तैयार किया। इसके बाद महिलाएं न्यूज चैनल के खिलाफ नारेबाजी करतीं जुलूस की शक्ल में किला गेट पहुंची और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर प्रदर्शन के बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। महिलाओं का कहना था कि चैनल जब माफी नहीं मांगेगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। चैनल बेबुनियाद आरोप लगाकर आजम खां की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व पालिका चेयरमैन रेशमा अफरोज, नसरीन तौसीफ, फबीहा, अर्चना वाल्मीकि, रिंकी शर्मा, शगुफ्ता, शिम्मी, रिम्मी, फरहा, हसीन जहां, अम्बर, रेखा रानी शामिल थीं। 
विज्ञापन



वहीं घेरबाज खां में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र गोयल ने कहा कि आजम खां के खिलाफ जो साजिश रची जा रही है उसका पर्दाफाश जनता के बीच किया जाएगा। उन पर झूठे इल्जाम लगाने वालों को अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें