रामपुर। प्रॉविडेंट फंड घोटाले को लेकर बिजली विभाग के अवर अभियंताओं और प्रोन्नत अभियंताओं ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अवर अभियंताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रॉविडेंट फंड की राशि की सुरक्षा गारंटी के लिए राजाज्ञा जारी करने की मांग की।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले जिले भर के अवर अभियंता सिविल लाइंस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के निकट एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि सरकार ने गलत तरीके से गलत कंपनी में निवेश किया है। इसी वजह से कर्मचारियों के पीएफ की राशि में बड़ा घोटाला किया गया। कहा कि सरकार भविष्य निधि की राशि को सुरक्षित करने के लिए राजाज्ञा जारी करें। साथ ही विभिन्न ट्रस्टों में सिंचित धनराशि रखने के लिए श्वेत पत्र जारी किया जाए। साथ ही उन्होंने बोर्ड ऑफ ट्रस्ट का विधिसम्मत पुनर्गठन कर पारदर्शी संचालन करने की मांग की है। पीएफ की राशि को विभाग की वेबसाइट पर अपडेट किया जाए। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, राहुल रंजन, कमरूज्जमा आसिफ, वैभव कुमार, शिवकुमार, अमित सैनी, अखिलेश कुमार, ओमकार सिंह, राम सिंह, चंद्रिका यादव, विजयपाल सिंह, विश्वनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।