फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शर्त कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 21वें दिन गुरुवार को भी धरना दिया। इस दौरान धरने में बैठे कार्यकर्ताओं ने कानून वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबारजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले 21 दिनों से नेशनल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष छिद्दा अली ने कहा की केंद्र सरकार तानाशाही छोड़कर देश के किसान एवं मजदूरों से माफी मांगे और बिना शर्त कृषि कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों को राहत दे। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति सरकार के मंत्री एवं नेता ने संवेदना जाहिर नहीं की है। केंद्र और प्रदेश सरकार को देश के किसान अब सबक सिखा कर रहेगा। किसान अपनी लड़ाई में जीत हासिल कर ही घर वापसी करेगा तथा जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बिलासपुर तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, नदीम अहमद, मोहम्मद रिजवान, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, चंद्रसेन, अब्दुल मुस्तफा, सतनाम, मुनव्वर आलम,जगदीप सिंह, शाकिर अली, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें