रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आ गए और प्रदर्शन। उन्होंने कहा कि सीएचसी में दूरदराज से गरीब, मजदूर, किसान डिलीवरी केस एवं शासन द्वारा फ्री दवाई फ्री इलाज को दिमाग में रखकर स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुंचता है, लेकिन वहां पर मनमानी फीस वसूली वसूल कर शासन की मंशा को पलीता लगाया जा रहा है। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दस दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार, विकास बैरागी, रईस अहमद, अकरम खान, रिफाकत अली, इसरार पाशा, शोएब अली पाशा, रेहान खान आदि शामिल रहे। संवाद