फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Jun 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू असली के कार्यकर्ता। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन असली ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर पूर्ण कर्जमाफी समेत सात मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठाया। इसके बाद किसानों ने इन मांगों के निस्तारण के लिए प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। 

संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में किसान आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर वक्ताओं ने कहा कि गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है, सरकार किसानों का पूर्ण कर्जमाफ करे। इसके साथ ही किसानों के हित में डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने अन्नदाता पेंशन, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने, चीनी मिलों पर बकाया भुगतान को ब्याज के साथ दिलाने की भी मांग की। इसके बाद किसानों ने इन मांगों के साथ ही नलकूप कनेक्शन आदि मांगों को लेकर सात सूत्रीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इस दौरान उस्मान अली पाशा, सलीम वारसी, इल्यास, खलील अहमद, इमरान, नाजिम, मोहम्मद शेर, जमील अली, युसूफ अली, सुनीता मौर्य, हरताल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें