फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान से लेकर गांव बंदी के तहत सड़कों पर किसान    

Fri, 08 Jun 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के आंबेडकर पार्क में पुतला फूंकते भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्ना बकाया भुगतान से लेकर कोसी नदी से गांव के कटान और गांव बंदी तक के मुद्देे को लेकर गुरुवार को किसान सड़कों पर नजर आए। भारतीय किसान यूनियन ने कोसी कटान की समस्या उठाई, जिस पर अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने गन्ना बकाया भुगतान को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। तो वहीं भारतीय किसान यूनियन असली ने गांव बंदी अभियान के तहत सब्जी सड़क पर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। 

भारतीय किसान यूनियन के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर चमरौआ ब्लाक के घनश्यामपुर गांव के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि कोसी नदी से हर साल गांव में कटान के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौसम को लेकर लगातार अलर्ट जारी हो रहे हैं और कभी भी मानसून की दस्तक के साथ बारिश होगी। ऐसे में कोसी नदी के कटान से बचाने के लिए समय से इंतजाम किए जाएं। 
विज्ञापन


किसानों का आरोप था कि इसको लेकर उन्होंने दो बार लोकसभा सांसद डा. नैपाल सिंह को भी अवगत कराया लेकिन, समस्या का हल नहीं हुआ। किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिस पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने नहर खंड व सिंचाई विभाग के अफसरों से संपर्क कर ग्रामीण व किसानों की समस्या से अवगत कराया। भाकियू जिलाध्यक्ष के कहने पर अफसर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मौके पर जाकर कार्ययोजना तैयार कर इस ओर काम किया जाएगा।

इसके बाद अफसरों को ज्ञापन सौंपा, जिस पर ओमपाल सिंह, उदल सिंह, श्यामलाल, रघुवीर सिंह, रामकिशोर, रामेश्वर, राम सिंह, हरफूल सिंह, पप्पू सिंह, नन्हे बाबू, प्रेमकिशोर, मान सिंह आदि के नाम हस्ताक्षर हैं। उधर, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट से जुड़े किसान आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर पंचायत के दौरान किसानों ने पेड़ों के अवैध कटान से लेकर गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और वहां पर प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव गफ्फार हुसैन ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अगर शीघ्र गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सलीम पाशा और प्रदेश प्रवक्ता निजाम पाशा ने भी कर्जमाफी को लेकर बैंक प्रबंधनों पर किसानों को परेशान करने व अवैध रूप से पेड़ों के कटान की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट तक पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोहम्मद परवेज,  मोहसिन खान, आलमगीर, मंगेश भारती, मोहम्मद इल्यास, शाहनवाज, नाजिम, शाने अली आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें