फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य न बढ़ाए जाने और अन्य मांगों को लेकर बाईपास जीरो प्वाइंट पर जाम लगा दिया। जाम लगाकर किसान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम की गिरफ्त में रहा। वहीं हाईवे जाम कर प्रदर्शन की शुरुआत के दौरान ही पुलिस ने हाईवे जाम करने से रोकते हुए किसानों पर लाठी फटकारनी शुरू कर दी। जिससे किसान और भड़क गए, बाद में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों किसान बुधवार सुबह शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाईपास जीरो प्वाइंट निकट दुर्गनगला पर एकत्र हो गए। यहां पर किसानों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि सरकार ने लगातार दूसरे साल भी गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया जबकि सरकार किसानों की फसल की लागत में 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर मूल्य देने की बात करती है। किसानों की बिजली, खाद, उपकरण सबकुछ महंगा कर दिया लेकिन, फसलों के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने का मूल्य कम से कम साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हाईवे पर ही बैठ गए और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। किसानों के प्रदर्शन की जानकारी पर एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी और सीओ मौके पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लेकर उन्हें शांत कराया। ज्ञापन पर महेंद्र सिंह रंधावा, उमेद सिंह, अजीत सिंह, दरयाव सिंह, वीरेंद्र गंगवार, साबिर अली, मुरशद, नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, विनोद प्रकाश सक्सेना, होरी लाल, वीरेंद्र यादव, होम सिंह यादव, मोहम्मद तालिब, राशिद चौधरी, इंतजार हुसैन, रहीस खां, हसीन अहमद, रामगोपाल आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें