फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ उतरे उमेला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। हजरत मोहम्मद साहब के बारे में टिप्पणी करने को लेकर लोगों में रोष है। गुरुवार को उलमा और मस्जिदों के इमाम वसीम रिजवी के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा, जिसमें वसीम रिजवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मौलवी साबिर रजा खां के नेतृत्व में उलमा और मस्जिदों के इमाम एकत्र हुए, जहां उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को लेकर आक्रोश जताया। उलमाओं ने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। तय किया कि इस मामले को लेकर एसडीएम और सीओ को ज्ञापन दिया जाए। इसके चलते वह मौन रूप से उलमा जुलूस की सूरत में तहसील पहुंचे।
एसडीएम सचिन राजपूत और सीओ को अलग-अलग मांग ज्ञापन देकर वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। इसी आशय का एक ज्ञापन कोतवाल हरेंद्र सिंह को भी दिया गया। इस मौके पर शहर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, मौलाना नाजिम खां, मौलाना अब्दुल कदीर, मौलाना मुराद, मौलाना फैजान रजा मुस्तफाई, अहमद रजा रजवी, मौलाना हामिद रजा, जसीम अहमद अंसारी, मौलाना रिजवान, हाफिज अमीर अहमद, मौलना फैजान रजा मरकजी, कारी फरमान रजा और जमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें