फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डनलप पर रसोई गैस सिलिंडर व बाइक रखकर कांग्रेसियों ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंसागाड़ी पर रसोई गैस सिलिंडर और बाइक रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी किले पर एकत्र हुए और वहां से नवाब गेट तक महंगाई के विरोध में मार्च निकाला। यहां पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा की गलत नीति से लगातार महंगाई बढ़ रही है। भाजपा सरकार को लोगों की कोई परवाह नहीं है। जनता बढ़ती कीमतों और घटती आय व बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा सरकार की उदासीनता और संवेदनहीनता से ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों की जानें गईं। व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस लोगों की चिंताओं को समझ रही है। इसीलिए देश भर में महंगाई को लेकर विरोध कर रही है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, मामून शाह खां, महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, जिवेंद्र गंगवार, दामोदर सिंह, दुर्गेश मौर्या,विक्की मियां,अब्दुल सबूर खां, अकरम सुल्तान, दिव्यांश सिंघल, हसीब खां, चितरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें