रामपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एनएसयूआई कार्यकर्तांओं ने भी प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने कहा कि देश का हर नागरिक भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं खाने के तेल ने भी कमर तोड़ दी है। देश कोरोना संक्रमण की मार झेल रहा है और इस बीच महंगाई ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। रसोई गैस और सरसों के तेल से गरीब के घर खाना बनना भी मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार में सीधे गरीबों की जेब पर डाका डालने का काम किया है। विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अब्दुल सबूर खां ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है जबकि धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, अकरम सुलतान,महरबान अली, रईस अहमद एडवोकेट, दिव्यांश सिंघल,एजाज खां,बिलाल खां, रियाज अहमद एडवोकेट, अय्यूब अली, ताबिश खां, आरिफ अली,आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर थाली-ताली बजाते हुए महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अरसलान खां, जिलाध्यक्ष कलीम अहमद, सचिन त्रिवेदी,एकलव्य वाल्मीकि, जीशान, अदनान खां आदि मौजूद रहे।