फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर कांग्रेस ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी के अजित पवार के समर्थन के साथ सरकार बनाने पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस ने इसे आधी रात में संविधान का अंत बताते हुए गांधी समाधि के निकट विरोध जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी समाधि के निकट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस पर भाजपा ने सरकार बनाई और देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है वो लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधी और गांधी प्रतिमा के नीचे रघुपति राघव राजा राम गीत गाकर केन्द्र सरकार क़े विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस क़े जिला अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि जिस तरीके से आधी रात को महाराष्ट्र में भाजपा ने चोरों की तरह सरकार बनाई है वो लोकतंत्र की हत्या है। क्या अब सरकारें भी चोरों की तरह बनेगी। उन्होंने कहा कि क्या राज्यपाल को इस सरकार गठन के लिए एनसीपी का कोई समर्थन पत्र मिला है। सामान्य रूप से राज्यपाल को एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल का विधायकों के हस्ताक्षरित सहित पत्र मिलने के बाद ही शपथ के लिए आमंत्रित करना चाहिए था। यदि ऐसा नहीं किया है तो क्या राज्यपाल ने संविधान का उल्लंघन नहीं किया है। इस अवसर कांग्रेस क़े शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, धर्मेन्द्र देव गुप्ता, प्रमिल कुमार शर्मा, आमिर मियां, शहरोज मंसूरी, रईस अहमद, रहमान अली, ताबिश खां, आमिर कुरैशी, मेहरबान अली, सईद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें