फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मिलक/शाहबाद। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने पेट्रोल पंप पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के निकट एक पेट्रोल पंप पर धरना दिया। हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि एक तरफ जनता कोरोना संक्रमण से लड़ रही है। वहीं दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने जनता को परेशान कर दिया है। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाकर किसानों और आम लोगों की जेब पर भारी बोझ डाल रही है। कोरोना लॉकडाउन के चलते आम लोगों व्यवसाय ठप हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। केंद्र सरकार को आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है। पहले जो लोग कांग्रेस को कोसते थे आज खामोश हैं। धरना-प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां,डॉक्टर जफर खां, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अब्दुल सबूर खां, फै़सल हसन, अदनान खां,राम गोपाल सैनी,मुश्ताक अली,चितरंजन श्रीवास्तव,अकरम सुल्तान, शाहीन अन्सारी, इदरीस हुसैन,डॉक्टर इफ्तेखार,दामोदर सिंह,रहमान अली,अंकुश अग्रवाल,यूसुफ अली, अजीब सिंह, लाखन सिंह, ताबिश खां आदि मौजूद रहे।
वहीं मिलक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी की अध्यक्षता में रिलांयस पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस ने डीजल,पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि किसान की महंगाई से कमर टूट गई है। तेल की कीमतें असमान छू रहीं हैं। किसानों को अपने खेत की जुताई और फसलों की सिचाई के लिए तेल की जरूरत है ,लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण उसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश का किसान आत्महत्या करने कोे मजबूर है ,लेकिन महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। बैठक में ब्लाकाध्यक्ष जीवेंद्र गंगवार, मुनन खां, श्यामपाल शर्मा, अनिल गंगवार, राहुल शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

शाहबाद में यूथ कांग्रेस के नगराध्यक्ष शाजमान आर्यन के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों में हाथों में सरकार विरोधी तख्ती लेकर पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोल पंप पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महंगाई पर अंकुश न लगा पाने के कारण पेट्रोल व डीजल के दाम सौ रुपये तक पहुंच गए हैं। इस दौरान जिला महासचिव नुसरत बेग ने बढ़ती कीमतों पर मोदी सरकार की विफलता बताया और कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल-डीजल पर एक रुपया बढ़ जाने पर विपक्ष छाती पीटने लगता था, लेकिन आज वही पार्टी सरकार में है तो चुप है। इस मौके पर कामरान खान, सैय्यद सोनू, रजी मियां, मनोज राजपूत, अरमान, सदफ मियां, बिलाल खान, मुअज्जम समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें