फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने एलआईसी के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने एलआईसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मियों की बैठक भी हुई, जिसमें 28 व 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन और एलआईसी इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मी एलआईसी के दफ्तर के सामने एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में बैठक हुई, जिसमें आगामी 28 व 29 मार्च को प्रस्तावित बैंकों की हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण करना चाहती है, जबकि बैंकों की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने श्रमिक नीतियों को लेकर भी विरोध जताया। पंजाब नेशनल बैंक एमके चौहान ने कहा कि सभी बैंक कर्मी हड़ताल को सफल बनाने में अपना योगदान दें, जिससे सरकार पर दबाव बन सके। एलआईसी इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री हरि सिंह सागर ने कहा कि सरकार लाभ कमाने वाली संस्थाओं का निजीकरण कराना चाहती है। सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली एलआईसी का भी निजीकरण का प्राइवेट हाथों में सौंपने की योजना बनाई जा रही है। कर्मचारी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर आशुतोष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, यूके शर्मा, सुरेश लाल, जेके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें