रेलों में एफडीआई और पीपीपी योजना रद करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने समेत मांगों को लेकर नार्दर्न मेंस यूनियन ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के निस्तारण के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार ह्रैं।
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव महेंद्र कुमार भार्गव के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी व संगठन से जुड़े रेलवेकर्मी रेलवे खंड अभियंता के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर शाखा सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कर्मियों की जायज मांगों के निस्तारण को लेकर भी लगातार टाल मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है।
इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन नीति लागू करने के साथ पीएलबी की गणना हेतु वेतन सीमा समाप्त करने, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट को अविलंब प्रकाशित कर संगठन की लंबित अन्य 36 मांगों का शीघ्र निस्तारण करे।
इस दौरान एके शुक्ला, सुशील कुमार, ओपी शर्मा, राधेश्याम, आरके शर्मा, रविंद्र भंडारी, मुकेश कुमार, रतनलाल आदि रहे।