फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौमी एकता सप्ताह पर निकाली रैली

Fri, 20 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौमी एकता सप्ताह के मौके पर राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान रजा कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर कौमी एकता को कायम रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कौमी एकता सप्ताह के मौके पर राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कालेज के गेट से कौमी एकता सप्ताह पर रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने कौमी एकता की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद कौमी एकता की चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई।


इसमें जमजम शारिक ने पहला, छवि सक्सेना ने दसूरा व उनसा खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्राचार्या डा.सईदा बेगम ने कौमी एकता को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही को कायम रखने पर जोर दिया। इस मौके पर डा.एसपी सिंह, डा.यासमीन अख्तर, डा.जोगेंद्र कुमार, डा.अब्दुल लतीफ, डा.एसएन किदवई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



दूसरी ओर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी कौमी एकता सप्ताह काआयोजन किया गया। इसमें कौमी एकता को बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्राचार्या डा.रजनी रानी अग्रवाल, डा. निशात बानो, डा.अमित भारद्वाज, डा.दीपा वशिष्ठ, डा.जमीला, डा.अनीता देवी, डा.प्रभा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें