फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे जर्जर, व्यापार में हो रहा घाटा

Tue, 15 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नैनीताल मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई है। संगठन ने मार्ग के जर्जर होने से व्यापारियों को हो रही परेशानियों के बारे में भी अवगत कराया। कहा कि जर्जर मार्ग से पर्यटकों की निगाहों में भी छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा और संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारी कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि संगठन लंबे अरसे से रुद्रपुर तक जर्जर नैनीताल हाईवे को लेकर प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।


इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे व्यापारियों को परेशानियों के साथ ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाईवे से बड़ी संख्या में गुजरने वाले पर्यटकों में भी गलत संदेश जा रहा है। संगठन ने शीघ्र ही रामपुर से रुद्रपुर तक सड़क मरम्मत की मांग की है। ज्ञापन पर शाकेब अहमद, शोएब मोहम्मद खां, विजय अग्रवाल, इमरान सलीम, बिलाल शमसी, सुनील अग्रवाल, फिरासत अली, प्रवीन कुमार, मेराज हुसैन, हरीश अरोरा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें