फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा, दो नमूने भरे

Tue, 15 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर बरती जा रहीं अनियमितताओं पर शिकंजा कसने के लिए औषधि विभाग की ओर से छापेमार कार्रवाई की गई। मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने नगर क्षेत्र में छापेमारी कर दो नमूने भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। छापेमारी की सूचना पर आसपास के मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन



औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार ने मंगलवार को पनवड़िया में छापेमारी की। भारती मेडिकल स्टोर से स्केरिच मेडिकेटेड सोप और सिटीकेड नामक टेबलेट का नमूना भरा गया। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी की ओर से क्रय-विक्रय, शेड्यूल-एच संबंधी कोई रिकार्ड नहीं प्रस्तुत किया जा सका।


साथ ही शेड्यूल-सी की दवाओं की स्टोरेज के लिए फ्रीज भी नहीं था। जांच के दौरान चार दवाओं के बिल भी नहीं दिखाए गए। इस पर करीब तीन हजार रुपये की इन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि खामियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। छापेमारी की सूचना पर आसपास के अन्य मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें