फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट मीटिंग में रोडवेज कर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग में मांगों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई गई। निर्णय लिया गया कि मांगों के निस्तारण के लिए 21 से 23 दिसंबर तक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 26 दिसंबर को रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



पुराने रोडवेज बस अड्डे पर हुई गेट मीटिंग में शाखा मंत्री रागिनी सक्सेना ने कहा कि कर्मचारियों की जिन समस्याओं का निस्तारण क्षेत्र स्तर पर डिपो प्रबंधन की ओर से किया जाना है, वह जस की तस हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में दस सूत्रीय मांगों को लेकर नोटिस भी दिया गया है।


मांगों का निस्तारण न होने पर परिषद की ओर से 21 से 23 दिसंबर तक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 26 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय से रैली निकाली जाएगी। मीटिंग में क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट होकर रहें।
विज्ञापन



क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह के मंडलीय मंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी गई। इस दौरान राजवीर सिंह, मुकेश कुमार, विजयपाल सिंह, मुन्ना आकिल, जमीर अहमद, सत्यवीर सिंह, विपिन कुमार, शबाब हुसैन, तस्वीर जहां, रामेश्वरी देवी, शकील अहमद, अरुण कुमार, धर्मवीर सैनी, सूरजपाल, रेखा भारती, होरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें