प्रतापगढ़ और बिल्हौर में वकीलों की हत्या पर भड़के वकीलों ने गुरुवार को टांडा और स्वार एसडीएम दफ्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। टांडा बार वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो। मृतक के परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
जयप्रकाश सैनी, सोमवीर सिंह, अनिल भारद्वाज, श्योराज सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार चौहान, सतपाल सिंह, समर सिंह ,प्रेम सिंह, आलम हुसैन, वेद प्रकाश सैनी आदि रहे। वहीं, स्वार में सीनियर बार एसोसिएशन ने एसडीएम कार्यालय प्रदर्शन किया। एसडीएम अभय गुप्ता को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई। इस दौरान गुरनाम सिंह संधू, महबूब अली, बृजकिशोर दिवाकर, अथर फईम, सुंदर लाल, मोहम्मद अय्यूब, फरहत खां, केवल सिंह, मोहम्मद आसिफ आंसारी मौजूद रहे।