अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण में राजकीय रजा कालेज के गेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
एबीवीपी कार्यकर्ता बुधवार सुबह ऋषभ रस्तोगी के नेतृत्व में कालेज पहुंचे। गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। ऋषभ रस्तोगी ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए गए। इसकी आलोचना करने के बजाय कुछ राजनीतिक दलों के नेता उनके पक्ष में उतर आएं हैं।
छात्रों ने मांग की कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ऋषभ ठाकुर, जितेंद्र यादव, मनोज राणा, राजपाल, भूकन लाल सैनी, सुरेश राणा, विवेक अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, देशराज पाल, शिवम गुप्ता, अश्वनी रस्तोगी, अजय सिंह, शोभित अग्रवाल, अजय सिंह व जयदीप गौतम सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।