हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के विरोध में अन्य समुदाय के लोग भी उतर आए हैं। अखिल भारतीय जन कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। तिवारी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
हजरत मोहम्मद शान में गुस्ताखी का विरोध जारी है। मुस्लिमों के साथ दूसरे समाज के लोग भी हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। अखिल भारतीय जनकल्याण मंच के कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। मंच के संयोजक आनंद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मिस्टनगंज चौराहे पर पहुंचे।
उन्होंने कमलेश तिवारी का पुतला चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद पुतले के आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी कमलेश तिवारी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि किसी को किसी भी मजहब पर गलत टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
हिंदू महासभा के अध्यक्ष ने हिंदू समाज को भी शर्मसार किया है। पुतला फूंकने वालों में अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अमरपाल यादव, वेदप्रकाश शर्मा, अनिल सागर, त्रिमोहन यादव, वीरेंद्र गोयल, अशोक मिश्रा, जमील सलमानी, राजबहादुर दिवाकर, हैप्पी गौतम, मोहन रस्तोगी, हंसराज अरोड़ा, अमरीश गुप्ता, अमित रस्तोगी, चुन्नू रस्तोगी थे।