फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी का पुतला फूंका

Thu, 17 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर-ए-रसूल की शान में गुस्ताखी के विरोध में गुरुवार को सर्वधर्म संभाव जनजागरण मंच ने विरोध जताया। सभी धर्मों के लोगों ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। मंच के संयोजक वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में सभी धर्मों के लोग अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए।
विज्ञापन



पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी के विरोध में हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना दिया। संयोजक ने कहा कि कमलेश तिवारी ने करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है।


क्योंकि संविधान में किसी भी धर्म को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। इसके बाद पुतला लेकर हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला फूंकने वालों में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, रजेंद्र सिंह बब्बर, जयंत मसीह, सुरेंद्र जैन, अशोक मिश्रा, अमरपाल यादव, वेद प्रकाश शर्मा, राज बहादुर दिवाकर,अर्जुन सिंह, खलील अहमद, अनिल सागर, प्रतीक सक्सेना, वेद प्रकाश गुप्ता, आनंद प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें