डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी है। इंजीनियरों ने लोनिवि के मनोरंजन क्लब में मीटिंग कर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र मांग पूरी नहीं की तो इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस मौके पर अध्यक्ष सुनील कुमार पवार, दिलीप कुमार, दिलीप कुमार यादव, सीपी सिंह, शाहिद गुलशेर, संदीप कुमार, महेश राम, एसपी शर्मा, विवेक मलिक, संजीव कुमार, हितेश कुमार, राजन प्रसाद आदि रहे।