डिप्लोमा इंजीनियर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान इंजीनियरों ने अपनी समस्याएं उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इंजीनियरों ने आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर लोक निर्माण विभाग के मनोरंजन सदन में एकत्र हुए।
उन्होंने अपनी समस्याएं उठाईं। नारेबाजी के बाद इंजीनियर वहीं धरने पर बैठ गए। इंजीनियरों ने जूनियर इंजीनियर का प्रारंभिक पे-ग्रेड 4800 रुपये करने, भौतिक पदोन्नति दिए जाने की मांग उठाई। समस्याओं का निराकरण न होने तक संषर्घ जारी करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उसमें कहा कि इंजीनियर अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इंजीनियरों ने दो दिवसीय धरने को सफल बनाने की अपील की। इंजीनियरों का धरना पांच फरवरी को भी जारी रहेगा।
धरना देने वालों में इंजीनियर दिलीप कुमार, बल्देव सिंह, एसएन खान, महेश राम, रमन गर्ग, यशपाल सिंह, पीके त्यागी, संजीव कुमार, अमरनाथ कटारिया, अजीम उर्रहमान, आरपी सिंह चौहान, वीके मौर्य, शाहिद गुलशेर भी थे। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील पवार और संचालन राणा सिंह ने किया।