फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर बिजली कर्मचारियों को खदेड़ा

Thu, 26 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरिया का मजरा के लोगों ने गांव के बीच से हाईटेंशन लाइन ले जाने के खिलाफ बिजलीकर्मियों का घेराव किया। साथ ही गांव में प्रदर्शन कर उन्हें खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन से उनके गांव के लोगों की जान खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने लाइन को गांव के बाहर से निकालने की मांग की है।
विज्ञापन



गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी ठेकेदार की लेबर के साथ नगरिया मजरा गांव में हाईटेंशन लाइन के खंभे गाड़ने के लिए पहुंचे। मजदूरों ने खंभे गाड़ने के लिए गड्ढे खोदने शुरू किए तो ग्रामीणों ने अपने परिवारों के साथ विरोध करना शुरू कर दिया।


उनका कहना था कि गांव के बीच से हाईटेंशन की लाइन गुजरने से उनकी जान को खतरा पैदा हो जाएगा। बिजली विभाग ने पहले कम पावर की लाइन निकालने की बात कही थी, मगर अब हाईपावर की लाइन खींची जा रही है, जिसका वह लोग खुला विरोध करते हैं।
विज्ञापन



सूचना पर भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी भी मौके पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बिजलीकर्मियों को खरीखोंटी सुनाकर गांव से खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।


उनका कहना था कि वह मामले की शिकायत डीएम आदि अधिकारियों से भी करेंगे। उनका कहना था कि जंगल में हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आन से उनके पेड़ भी जल रहे हैं। इस दौरान श्रीपाल सनी पप्पू, जगजीत सिंह जुगनू, रमेश, शोभाराम, ओमप्रकाश, हरलाल, सोनू, बिक्की, प्रेमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें