बिलासपुर। भाकियू भानु के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बृहस्पतिवार को तहसील परिसर के पार्क में एकत्र हुए। पंचायत के बाद सभी किसान जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
किसानों की आवाज सुनकर एसडीएम अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों ने उन्हें सात सूत्री ज्ञापन सौंपा, जिसमें धान खरीद केंद्रों पर दलालों की धान खरीद बंद कराने, नहरों की सफाई, नहर की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने और आरक्षित डंडिया वन में हो रहे अवैध कटान पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। किसानों ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, महेश कुमार, मोहम्मद अहमद, जगतार सिंह, सतनाम सिंह, मुबारक हसन आदि शामिल रहे। संवाद