राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पठानकोट में आतंकी हमले की निंदा की है। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आतंकवादियों का पुतला फूंका। राष्ट्रीय लोकदल (अल्संख्यक प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी के नेतृत्व में मोहल्ला भीमापुरी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए।
इस दौरान उन्होंने पठानकोट में आतंकी हमले की निंदा की। बाद में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से आतंकियों के खिलाफ जुलूस निकला। साथ ही मुख्य चौराहे पर आतंकियों का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल (अल्संख्यक प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि हम खुले शब्दों में पठानकोट में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हैं।
सेना के जवानों ने अपने प्राणों के परवाह न करते हुए आतंकियों के नापाक इरादों को सफल नहीं होने दिया। इस मौके पर जिला महासचिव डॉक्टर अजहर अली, जिला उपाध्यक्ष मोबीन अहमद अंसारी, सरवर अली, सईद अहमद, डॉक्टर अब्दुल रब, इरफ़ान, रफ़ी अहमद,मजहर अली आदि रहे।