ट्रेनों में पांच बम धमाकों की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सोमवार को भी सुरक्षा के लिहाज से रेलवे पुलिस अलर्ट रही। स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस ने संयुक्त रूप चेकिंग की। ट्रेनों को भी खंगाला गया। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
ई-मेल के जरिये ट्रेनों में धमाकों के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके लेकर रविवार को ही अलर्ट जारी कर किया गया था। सोमवार को भी दिल्ली-कानपुर रूट के स्टेशनों की ओर चलने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग की गई। सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल लाइंस थाने की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से चेकिंग की।
गुवाहाटी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में चेकिंग की गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर फहीम अहमद खान ने बताया कि संयुक्त रूप से ट्रेनों और स्टेशन परिसर में चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।