फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में पहचान-पत्र, वोटर लिस्ट में नाम नहीं

Fri, 09 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसी आशंका जताई जा रही थी वैसा ही हुआ। लोगों के हाथों में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किया गया पहचान-पत्र तो था, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम ही गायब था। बूथ पर पहुंचने पर जब वोटरों को इसकी जानकारी हुई तो मायूसी छा गई। इसको लेकर बूथों पर कई दफा हंगामा हुआ। कई दफा तो मारपीट तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन



वोटर लिस्टों में घपलेबाजी का मामला पंचात चुनाव की कवायद शुरू होते ही गूंजने लगा था। प्रशासनिक अफसरों की सुस्ती के चलते पंचायत चुनाव में वोटर लिस्टों में गड़बड़ी को गंभीरता से नहीं लिया गया। लिहाजा गड़बड़ मतदाता सूचियों से ही मतदान करा दिया गया। मतदान में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतें खूब देखने को मिलीं।


चमरौवा और शाहबाद के तमाम मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचने लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि उनका वोट ही नहीं है। अजीतपुर, डुंडई रायपुर, मड़ैया शादी, आगापुर, हाजीनगर समेत कई गांवों के मतदान केंद्रों पर वोटरों के पास पहचान पत्र होने के बाद भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं था।
विज्ञापन



इसको लेकर हाजीनगर, अलीनगर में हंगामा भी हुआ। हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। रायपुर में रामप्रकाश और शांति का कहना था कि उनका वोट पहले था, लेकिन आज पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है।


वो निराश होकर लौटीं। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर मतदाताओं में आक्रोश रहा। अलीनगर जनूनी, जुठिया, ककरौवा में कई दफा हंगामा हुआ और मारपीट तक की नौबत आई। अफसर इसको लेकर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें