फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ भड़के व्यापारी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। व्यापारियों ने बिजली बिलों में हेेेराफेरी करने और अंधाधुंध बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आरोप था कि बिजली बिलों में लगातार गड़बड़ी व हेराफेरी की जा रही है। बगैर किसी आधार के मोटी धनराशि के बिल बनाकर उपभोक्ताओं को भेजकर उनका शोषण किया जा रहा है। बिजली चेकिंग के नाम पर जनता व व्यापारी समाज पर उत्पीड़न किया जा रहा है। शहर के अधिकांश क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों ने शहर में दहशत फैला दी है। जिससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। नारेबाजी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नीतीश अग्रवाल, सलविंदर विराट, मैराज हुसैन, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, यशपाल यादव, योगेश अग्रवाल, टोरा सिंह, लालमन सैनी, विजय सैनी, सोहेल अहमद खां सिद्धार्थ भटनागर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें