फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्पों से निर्मित मंदिर मन भावन हो जाए....

Sun, 17 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण परिवार मिलन की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। एसके पाठक और रामदत्त शर्मा को संरक्षक और डा. रघुवीर शरण शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन



आगापुर रोड स्थित माया देवी धर्मशाला में हुए कार्यक्रम की शुरुआत बीना शर्मा, लक्ष्मी शर्मा और कमला देवी शर्मा की ओर से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शिवकुमार शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना का पाठ किया। जितेंद्र कमल आनंद ने कहा कि संकल्पों से निर्मित मंदिर मन भावन हो जाए।


राजीव शर्मा ने सेना के जवानों पर पंक्तियां प्रस्तुत कीं तो विनय शुक्ला ने देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि दुश्मन चाहे कितनी कोशिश कर ले आगे होंगे हम। इफ्तेखार ताहिर ने मां की ममता को बयां की कि मां ने रुखसत किया दुआ करके।
विज्ञापन



इसके साथ ही ताहिर नोमानी, सीताराम शर्मा, राजीव कांत त्रिपाठी, बीना शर्मा, सुनील कुमार, अमृत पांडे ने कविता और भजन प्रस्तुत किए।


नई कार्यकारिणी में एसके पाठक और रामदत्त शर्मा को संरक्षक, डा. रघुवीर शरण शर्मा को अध्यक्ष, सीताराम शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, राममुरारी लाल शर्मा, आदित्य प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार कौशिक, प्रवीण श्रोत्रिय को उपाध्यक्ष, प्रवीण भांडा को महामंत्री, विनय कुमार शुक्ला व हिमांशु शर्मा को उप मंत्री, चैतन्य स्वरूप शर्मा व अनिल कुमार शौरी को कोषाध्यक्ष, गोविंद शंकर शर्मा को आडिटर, रमेश पाठक व प्रमोद कुमार को विधि सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन



इस दौरान प्रमिल कुमार शर्मा, किशन स्वरूप शर्मा, कपिल शर्मा, संतोष, संजीव शर्मा, सपना शर्मा, रुचि शर्मा, प्रतिमा शर्मा, रामऔतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें