फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकाल किया गुरु महिमा का बखान

Fri, 25 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई। कीर्तन के जरिये गुरु की महिमा का वर्णन किया गया। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार प्रबंध कमेटी की ओर से इन दिनों प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
विज्ञापन



इसी क्रम में शुक्रवार तड़के शाहबाद रोड स्थित सरदार मनमोहन सिंह के आवास से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शाहबाद रोड से निकलकर शौकत अली रोड स्थित नवयुग अस्पताल तक गई और वापस लौटी। इस दौरान स्त्री सत्संग सभा के साथ ही अन्य लोग कीर्तन करते चल रहे थे।


प्रभात फेरी का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर गुरजीत सिंह, निहाल सिंह, कुलदीप सिंह निक्का, इकबाल सिंह, अवतार सिंह, मंजीत सिंह माटा, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रूबी, डिंपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें