फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत पान किए बिना सिख अधूरा

Sun, 15 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद बाबा दीप सिंह का शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ रविवार को गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में मनाया गया। शहीदी पर्व बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान दीवान सजाया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इस मौके ढाडी जत्था भाई गुरमीत सिंह (काशीपुर) ने संगत को गुरु की महिमा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। हजूरी रागी जत्था भाई जगतार सिंह (श्री दरबार साहिब, अमृतसर) ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि अमृत पान किए बिना सिख अधूरा है। हर सिख का कर्तव्य है कि वो अमृतपान करके गुरु का सच्चा सिख बने। उन्होंने बाबा दीप सिंह के बारे में विस्तार से जानकारी।


नवाबगंज गुरुद्वारा के प्रधान बाबा अनूप सिंह पहुंचे और गुरु दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर निर्मल सिंह, दर्शन सिंह खुराना, जसपाल सिंह वादी, मनोहर सिंह, अवतार सिंह, जगजीत कौर खुराना, गुलशन अरोड़ा, सुखविंदर सिंह, दलबारा सिंह, रणजीत कौर, सविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, हरचरन सिंह, बूटा सिंह, मनमोहन सिंह, दर्शन सिंह, कुलवंत सिंह, मंजीत कौर, जसवीर कौर और गुरदर्शन सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें