फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज परीक्षण लैब संबंधी समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान : प्रमुख सचिव

Fri, 17 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बीज उत्पादकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बीज जांच लैब स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने और बीज प्रमाणीकरण कार्यालय खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की उपस्थिति में तराई बीज उत्पादक संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान प्रमुख सचिव ने बीज पट्टी का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने पुरानी गल्ला मंडी में बीज प्रमाणीकरण कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रमुख सचिव ने पिपलिया मिश्र गांव में किसानों द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और चंदन की उन्नत खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को ऐसी नवीन फसलों के लिए प्रोत्साहित किया और बाजार मूल्य सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। ग्राम खंडिया में पराली प्रबंधन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें