रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वधान में नवाब गेट बिजलीघर पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) संजय गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग द्वारा बिलों में गड़बड़ी एवं मीटरों में हेराफेरी कर व्यापारी वर्ग और आम जनता को परेशान किया जा रहा था। उसे बिजली विभाग के ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारियों के साथ विद्युत समस्या समाधान शिविर में कैंप आयोजित करवाकर व्यापारियों एवं आम जनता को बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली बिलों में गडबड़ी को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान करवाया गया। साथ ही इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस तरह की गड़बड़ी के लिए आगे सावधानी बरतने को कहा और किसी प्रकार की परेशानी या समस्या किसी भी व्यापारी वर्ग एवं आम जनता को न हो, इसके लिए सावधान रहने को कहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, रामनिवास पाल, सलविंदर विराट, पुलकित अग्रवाल, खान जावेद, दानिश मियां, वकार इंजीनियर, राजकुमार, भजन लाल प्रजापति, सौरभ कश्यप, संकेत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।