रामपुर। परिवहन विभाग के साफ्टवेयर में समस्या की वजह से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय लाइसेंस में फोटो को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। नेटवर्क न मिलने के कारण साइट नहीं खुल पा रही है, जिससे आधे से ज्यादा लोग चक्कर काट रहे हैं।
मौजूदा समय में परिवहन विभाग में लाइसेंस का काम ऑनलाइन हो चुका है, लेकिन फिर भी फिंगरप्रिंट और फोटो के लिए उनको कार्यालय आना पड़ता है। रोजाना 250 से अधिक लोग इसके लिए आकर लाइन में खड़े होकर अपना फोटो खिंचवाते हैं। पिछले दो दिन से नेटवर्क न मिलने के चलते साइट नहीं खुल पा रही है। इंटरनेट भी रुक रुककर काम कर रहा है। इसको लेकर लोग काफी अधिक परेशान हैं। लोग यहां पर चक्कर काटकर जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारी भी साइट को दिखवाने का काम करने में लगे हुए हैं। इस वजह से लर्निंग लाइसेंस बनने में देरी हो रही है। इधर, एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरनेट की समस्या हो सकती है। इसको दिखवा लिया जाएगा।
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा