फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क चोरी में जांच के आदेश

Tue, 02 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री आजम खां को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मोदी फैक्ट्री और रामपुर मंडी समिति मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी डीएम को तलब कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। दोनों मुद्दे को लेकर भाकियू कार्यकर्ता आजम खां से मिले थे। इन मुद्दों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।

लीज पर दी गई जमीन, नहर पर अवैध कब्जा, मंडी शुल्क की चोरी को लेकर मोदी फैक्ट्री और रामपुर मंडी समिति इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन मुद्दों को अमर उजाला प्रमुखता से उठा रहा है। दोनों मामले किसानों से जुड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन ने भी दोनों मुद्दों को लेकर आंदोलन छेड़ दिया है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता निरीक्षण भवन में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां से मिले। किसानों ने आजम खां को दोनों मुद्दों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद आजम खां ने मोदी फैक्ट्री और रामपुर मंडी समिति के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने प्रभारी डीएम से दोनों मुद्दों की शीघ्र जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडी शुल्क चोरी की खबर को अमर उजाला ने 23 जुलाई को प्रमुखता से छापा था। वहीं सिंचाई विभाग की नहर पर मोदी ग्रुप के कब्जे की खबर 01 अगस्त को प्रमुखता से छापी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें