इलाहाबाद के डाक्टर एके बंसल की हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इन दिनों विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आईएमए के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को डाक्टर दिन भर हड़ताल पर रहे,वही वहीं दूसरी ओर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डाक्टरों ने मंगलवार को दिन भर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
आईएमए से जुड़े डाक्टरों ने सुबह से लेकर शाम तक तक क्लीनिक में काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान डाक्टरों ने एक सुर में इलाहाबाद के डाक्टर एके बंसल की हत्या पर नाराजगी जाहिर की साथ ही इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
कहा कि इस घटना का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे। आईएमए के निवर्तमान अध्यक्ष डा.विशेष कुमार एवं सचिव डा.नितिन कुमार ने बताया कि डा.बंसल की हत्या के विरोध में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान डाक्टरों ने आईएमए से जुड़े डाक्टरों की सुरक्षा करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग रखी।