फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिर में समाधि लेने की तैयारी से मची खलबली, पुलिस ने रुकवाया अनुष्ठान

Mon, 19 Oct 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर महिला के समाधि लेने की तैयारी की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर की ओर दौड़ पड़ी। समाधि लेने की चर्चा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को समाधि लेने से रोक दिया। एहतियातन मंदिर के पुजारी और महिला के पति समेत चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव स्थित खेरो वाले मंदिर में पूर्व में नंद किशोर की पत्नी लीलावती ने एक मूर्ति की स्थापना कराई थी। लीलावती का दावा है कि सपने में माता रानी ने दर्शन देकर उन्हें समाधि लेने को कहा था। इसके बाद शनिवार को महिला ने मंदिर परिसर में गड्ढा खोदा, पूजा-पाठ किया और समाधि लेने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। वहां महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत लीलावती की काउंसलिंग की और उसे समाधि न लेने की हिदायत दी। महिला ने पुलिस को पूजा-पाठ करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह वहां से चली गई। पुलिस ने गड्ढे को पटवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को महिला ने फिर से गड्ढा खुदवाया और भंडारे के आयोजन की तैयारी के साथ पूजा-पाठ शुरू कर दिया। महिला समाधि लेने की तैयारी कर रही थी, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और गड्ढे को दोबारा पाट दिया।
महिला पूजा-पाठ कर रही थी, इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में नहीं लिया। हालांकि, निगरानी के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी और महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
वर्जन
महिला द्वारा समाधि लेने की सूचना शनिवार को मिली थी। खोदे गए गड्ढे को पाट दिया था। इसके बाद महिला को बुलवाकर कोतवाली में मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने समझाया। समझाने के बाद महिला ने आश्वासन दिया कि वह केवल पूजा-पाठ करेगी लेकिन रविवार को फिर सूचना मिली कि गड्ढा खोदकर समाधि लेने की तैयारी की जा रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर के पुजारी, महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। -देवकीनंद, सीओ, शाहबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें