फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रयागराज बोर्ड ने विद्यालयों में कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन अंक एवं ग्रेड परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं पूर्ण हो गई हैं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण कराने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में बोर्ड के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ को निर्देश दिए हैं। बोर्ड सचिव ने कहा है कि यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। उन्होंने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह प्रयोगशालाओं में कैमरे लगवाना सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही विद्यालयों को वर्ष 2021-22 की हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय के ग्रेड एवं इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा के योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वेबसाइट क्रियाशील कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे दिए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख घोषित होते ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं को शासन के निर्देशनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें